गया, जनवरी 19 -- बोधगया में रविवार की देर रात कर्नाटक के एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। असंग भूटिया (51) कर्नाटक के रहने वाले थे। बोधगया के महारानी रोड स्थित पच्छट्टी के आशीष यादव के मकान में किराये पर रह रहे थे। पर्यटन सीजन के दौरान वह बोधगया में फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। मकान मालिक ने बताया कि रविवार की रात में ही काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दी। इसके बाद बोधगया थाने की पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया। असंग भूटिया मृत अवस्था में थे। देर रात को ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.