गया, दिसम्बर 9 -- बोधगया थाना की पुलिस ने सोमवार की रात अमवां गांव में छापेमारी कर एससी-एसटी कांड में फरार एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपी अमवां गांव का रहने वाला मोहन यादव है। करीब तीन माह पूर्व 6 अक्टूबर को गांव के ही एक वादी द्वारा आरोप लगाया गया था कि मोहन यादव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हमारे घर पर गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट किया है। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...