बोकारो, फरवरी 6 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि । बरमसिया ओपी क्षेत्र के झालबरदा पंचायत अंतर्गत बोदुआ गांव में गुरुवार को एक फूस के घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना दिन के करीब दस बजे की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार बोदुआ गांव निवासी हीरालाल महतो के फूस के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने गृहस्वामी को इसकी सूचना दी और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.