आगरा, जनवरी 9 -- बिचपुरी-बोदला रोड पर हर शुक्रवार लगने वाले साप्ताहिक बाजार के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। सड़क पर लगने वाले जाम और स्थानीय व्यापारियों की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। बाजार के कारण सड़क और फुटपाथ घिर जाते थे। आवागमन बाधित होता था। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने अतिक्रमण प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए। चेतावनी के बाद भी सैकड़ों अस्थायी कारोबारी सड़क और फुटपाथ पर सामान सजा रहे थे। डिप्टी चीफ मिनिस्टर के दौरे के कारण दोपहर से निगम प्रवर्तन दल ने कार्रवाई शुरू की। दुकानों को हटवाया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। कार्रवाई के बाद दोपहर बाद सड़क पर जाम से राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.