आगरा, जनवरी 23 -- नगर निगम प्रशासन की सख़्ती के चलते बोदला -बिचपुरी रोड पर साप्ताहिक बाजार शुक्रवार को नहीं लग सका। नगर निगम की टीम बाजार लगने के समय से पहले ही मौके पर पहुंच गई। बाजार में आने वाले दुकानदारों को दुकानें लगाने का अवसर ही नहीं मिल पाया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने एकजुट होकर विरोध करने का प्रयास किया। नगर निगम अधिकारियों की सख़्त मौजूदगी और स्पष्ट निर्देशों के चलते उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। नगर निगम की टीम ने मौके पर स्पष्ट किया कि सड़क पर बाजार लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो जाती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोदला-बिचपुरी रोड पर लगने वाले इस साप्ताहिक बाजार के कारण हर सप्ताह दिनभर जाम के हालात बने रहते थे। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी होती थी, बल्कि स्कूली बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.