लखनऊ, जनवरी 16 -- -एफएसडीए ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिलने पर व्यवसाय करने पर भी लगाई रोक -प्रदेशभर में 522 इकाइयों की जांच में 140 प्रतिष्ठान बंद मिले, 382 से लिए गए सेंपल लखनऊ, विशेष संवाददाता। मिनरल वाटर के नाम पर बोतल बंद पानी बेचने वाली 164 इकाइयों के लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। उन्हें व्यवसाय करने की भी अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में पैकेज़्ड ड्रिंकिंग वाटर को लेकर चलाए गए बड़े अभियान के बाद लिया गया है। इस अभियान के दौरान मौके पर जांच और पानी के नमूनों की पड़ताल के बाद यह फैसला किया गया है। बोतल बंद पानी के नाम पर इन कंपनियों द्वारा साधारण पानी बेचा जा रहा है। यदि आप प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद पानी खरीद रहे हैं तो जरा सचेत रहें। सीलबंद बोतल में गंदा पानी परोसा जा रहा है...