हरिद्वार, जनवरी 5 -- पथरी क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में बीते रोज दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में दो लोगों का शांति भंग में चालान किया गया। पुलिस को अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, बोडाहेड़ी में रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। करीब छह लोग घायल हुए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से दो लोग हिरासत में लिए थे। पकड़े गए अब्दुल जब्बार उर्फ मानु पुत्र सुलेमान और मुसर्रत पुत्र इब्राहिम का शांति भंग में चालान किया गया। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.