हरिद्वार, जनवरी 8 -- पथरी क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इस गांव में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बीते रविवार को किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थरों से हमला शुरू हो गया। इस घटना में दोनों ओर से लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर हालात काबू में किए। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में मेडिकल कराने के बाद एक पक्ष के मेहरबान पुत्र नूरहसन ने तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के उस्मान पुत्र सुलेमान, कुर्बान पुत्र सत्तार, वाजिद और आजाद पुत्र यूनुस सभी निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.