जमशेदपुर, जनवरी 16 -- बोड़ाम में मिर्जाडीह गांव से 4 जनवरी की रात करीब 2 बजे चोरों के एक गिरोह ने जनार्दन घोष के घर से 2 गायों की चोरी कर ली थी। वहीं, बोड़ाम बाजार निवासी साधुचरण महतो के घर से 2 जनवरी की रात करीब 1 बजे बछड़ा समेत गाय की चोरी कर ली थी। मामले में बोड़ाम पुलिस ने बुधवार को कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर निवासी अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को मामले का खुलासा कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने एक कार भी जब्त किया है, जिसका उपयोग गायों को ले जाने में किया गया था। मिर्जाडीह से चोरी गई गाय को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। दो गायों एवं एक बछड़े को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। बताते हैं कि इसमें कुल 4 से 5 लोगों का गिरोह है, जो रात के अंधेरे में मवेशियों की चोरी की घटना को अंजाम देता है। इस संबंध में मिर्जाडीह निवासी पीड़ित पश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.