जमशेदपुर, मई 31 -- जुगसलाई विधायक की अनुशंसा पर बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत में 90 लाख की लागत से स्वीकृत एक किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के आमझोर टैगोर आरईओ रोड से रांगागोड़ा तक एक किमी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि माणिक महतो ने नारियल फोड़कर किया। माणिक महतो ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर यहां पहली बार पक्की सड़क बनेगी इससे ग्रामीणों में उत्साह है। सड़क का निर्माण हो जाने के बाद लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान मुखिया अजब सिंह, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, काजल सिंह व विनय मंडल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.