जमशेदपुर, अगस्त 19 -- भूमि संरक्षण कार्यालय जमशेदपुर द्वारा सोमवार को बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर एवं कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मंगल कालिंदी ने किया। इस अवसर पर तीन महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 10 लाख रुपये मूल्य का बड़ा ट्रैक्टर पैकेज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। इसके अलावा 40 किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई पंपसेट उपलब्ध कराए गए। मौके पर जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो, प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी रियाज अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरुआ समेत माणिक चंद्र महतो, विनय मंडल, काजल सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि, महिला समिति एवं ग्रामीण किसान मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.