जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- भुइयांसिनान-बड़ासुसनी मुख्य सड़क पर रविवार शाम करीब 6 बजे सड़क दुर्घटना में बांकादा निवासी 38 वर्षीय अजीत प्रमाणिक की मौत हो गई। वह टाटा स्टील में ठेका मजदूर था और घटना के वक्त अपने साथी मजदूर को पश्चिम बंगाल के बराबाजार स्थित घर पर छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। इस संबंध में पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने बताया कि अजीत जमशेदपुर में रहकर मजदूरी करता था और सप्ताह में एक दिन घर आता था। दीपावली व काली पूजा को लेकर एक साथी को छोड़कर लौटने के क्रम में उसकी बाइक गुगलूबनी व मुकरूडीह गांव के बीच निर्माणाधीन सड़क पर स्किट कर गई। वह अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना में उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट होने पर काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.