जमशेदपुर, फरवरी 23 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा गांव में शनिवार की रात करीब 2 बजे खस्सी चोरी करते हुए रंगेहाथों दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि उसके 2 और साथी भागने में सफल रहे। इसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी को सूचित करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में ओलिडीह, मानगो निवासी कार्तिक उरांव एवं उसका एक साथी 17 वर्षीय नाबालिग लड़का है। ग्रामीणों ने चोरी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस को सौंपा है जिसपर दोनों सवार थे। सूत्र बताते हैं कि 2 बाइक पर 4 लड़के जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र से शनिवार की रात करीब 1 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुईयांसिनान में चोरी की पहली घटना को अंजाम दिया। यहां बाबूलाल मरांडी के घर से 2 खस्सी लेकर भागने लगे एवं जब तक मरांडी को पता चला तब तक भाग चुके थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.