जमशेदपुर, अगस्त 18 -- पटमदा: भूमि संरक्षण कार्यालय जमशेदपुर द्वारा सोमवार को विधायक मंगल कालिंदी के हाथों बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर एवं कृषि यांत्रिकीकरण (पंप सेट) वितरण योजना के तहत परिसंपति का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में तीन महिला स्वयं सहायता समूह के दीदियों को बड़े ट्रैक्टर पैकेज (10 लाख ) का 50 % अनुदान पर वितरण किया गया। जबकि 40 किसानों को 90 % अनुदान पर सिंचाई पंपसेट का वितरण किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो, प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी रियाज अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरुआ, माणिक चंद्र महतो, विनय मंडल, काजल सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि, महिला समिति एवं ग्रामीण कृषक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.