जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- बोड़ाम प्रखंड के दामोदरपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के लाया रथु सिंह ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान पूरे गांव के लोगों ने जाहेरथान में प्रार्थना करते हुए प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोटका प्रखंड से आई सरहुल नृत्य की टीम ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया मंगल सिंह, भक्तरंजन भूमिज, वार्ड सदस्य धनंजय सिंह, रामपद सिंह, तरनी सिंह भोलानाथ सिंह, रंजित सिंह, सुनील सिंह, गोलक सिंह, श्रीकांत सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.