जमशेदपुर, अगस्त 1 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनीडीह गांव निवासी करीब 37 वर्षीय युवक माणिक महतो की पानी में पानी डूबने से शुक्रवार को मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलने पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि वह घर का इकलौता पुत्र था और पिछले कई माह से मानसिक तनाव में रह रहा था। उसने 2 साल पूर्व पश्चिम बंगाल की एक लड़की से विवाह किया था लेकिन डेढ़ माह तक साथ रहने के बाद पत्नी मायके भाग गई। कुछ महीनों पूर्व पत्नी ने माणिक को तलाक दे दी। इसके बाद से ही वह मानसिक तनाव के कारण नशे का आदी हो गया। वह गांव के अश्विनी महतो एवं अन्य ट्रैक्टर मालिकों का ट्रैक्टर चलाता था और अपनी बीमार बूढ़ी मां के साथ घर में रहता था। उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.