जमशेदपुर, जुलाई 3 -- पटमदा: डिमना लेक से सटे गेरूआ टोला चिरुगोड़ा से बोड़ाम पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। बताते हैं कि पिछले करीब 6 माह से उनकी मानसिक स्थिति खराब थी और बुधवार की शाम 8 बजे से ही घर से लापता थे। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे पहुंचे बोड़ाम थाना के अवर निरीक्षक विनोद मुर्मू ने एक सिंदुआर पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ अवस्था में शव को बरामद किया है। इसके बाद शव का पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज डिमना भेज दिया है। इस संबंध में मृतक की पुत्री मिर्जाडीह निवासी सुनीता किस्कू ने बताया कि उसके पिता हाड़ीराम मुर्मू इस वर्ष सरस्वती पूजा के दिन अलाव जलाकर तापने के क्रम में आंशिक रूप से जल गए थे और उसके बाद से ही मानसिक रूप से बीमार रहने लगे थे। उसकी मां का देहांत करीब दो साल पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.