जमशेदपुर, फरवरी 1 -- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 2 फरवरी तक होगा। रांची के मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातु एवं साउथ ईस्टर्न रेलवे एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, हटिया में आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला गांव की पाइका टीम हरप्रिया महतो एंड ग्रुप ने प्रतियोगिता के सांस्कृतिक संध्या में नृत्य की प्रस्तुति दी। 9 सदस्यों वाली पाइका टीम को नृत्य प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.