जमशेदपुर, फरवरी 16 -- पटमदा। सांसद विद्युतवरण महतो ने बोड़ाम शिव मंदिर के सामने और बारियादा गांव में सांसद निधि से स्वीकृत एक-एक ग्राम चौपाल का शिलान्यास किया। भाजपा के बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने बताया कि कुछ महीनों पहले बोड़ाम और बारियादा गांव के ग्रामीणों ने सांसद को ग्राम चौपाल बनाने के लिए आवेदन दिया था। सांसद ने दोनों स्थानों पर नारियल फोड़कर ग्राम चौपाल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बोड़ाम पंचायत की मुखिया रूपा सिंह, शांतनु मुखर्जी, बनमाली बनर्जी, समर गोप, गणेश महतो, मुचीराम बाउरी, महावीर महतो, मिहिर महतो, सनातन दास, निरंजन सिंह, राधेश्याम सिंह, हरेन चंद्र षड़ंगी, सरला महतो, रामपद महतो, सतीश चंद्र महतो, मुचीराम महतो, खगेन महतो, सुधांशु महतो, गंगाधर महतो, गोपेन महतो, मनबोध महतो एवं हरिपद महतो समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थ...