जमशेदपुर, फरवरी 24 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा गांव में शनिवार रात करीब 2 बजे खस्सी चोरी करते हुए रंगे हाथों दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उनके 2 साथी भागने में सफल रहे। इसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी को सूचित करते हुए दोनों आरोपियों को सौंप दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में उलीडीह निवासी कार्तिक उरांव एवं उसका एक साथी 17 वर्षीय नाबालिग है। ग्रामीणों ने चोरी में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस को सौंपी। सूत्र बताते हैं कि 2 बाइक पर 4 लड़कों ने जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र से शनिवार रात करीब 1 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुईयांसिनान में चोरी की पहली घटना को अंजाम दिया। यहां बाबूलाल मरांडी के घर से 2 खस्सी लेकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग अलर्ट हो गए। एक घंटे के बाद उनलोगों ने भुइयांसिनान से 4 किमी दूर बोंटा महतो टोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.