मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार के पथ निर्माण सह नगर विकास मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बोचहां से विधायक बेबी कुमारी ने रविवार को उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। बेबी कुमारी ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण दायित्व नितिन नवीन के दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं पार्टी के प्रति निष्ठावान समर्पण का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई दिशा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.