मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- फोटो: करणी सेना ने विधायक को एक क्विंटल फूल से तौला मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामदयालु नगर स्थित एक विवाह भवन में रविवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से बोचहां विधायक बेबी कुमारी का अभिनंदन किया गया। करणी सेना ने विधायक को एक क्विंटल फूल से तौला। विधायक से बोचहां में महाराणा प्रताप की एक आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। इस मौके पर संरक्षक अपूर्व रघुवंशी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष रघुवंशी, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, आकाश सिंह राजपूत, प्रभात सिंह, मोहित सिंह, आदित्य सिंह, अजीत सिंह, सोनू सिंह, अभिनीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...