मुजफ्फरपुर, जून 10 -- बोचहां। करणपुर उत्तरी पंचायत के चौपार गांव में रविवार की रात बेटी की विदागरी कराने पहुंचे आदिगोपालपुर पंचायत के बुधनगरा निवासी मो. मुर्तुजा और उसके पुत्र शाहनवाज ने मो. कयामुद्दीन की पिटाई कर दी। बचाने आए समधी कयामुद्दीन की पत्नी एवं दामाद आफताब आलम की भी पिटाई कर दी। तीनों को बोचहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, चौपार आए लड़की के चाचा मो़ सलाम को लोगों ने बंधक बना लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.