मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के ककराचक में बुधवार को ससुरालवालों ने महिला को जहर खिला दिया। तबीयत बिगड़ने आसपास के लोगों ने विद्यानंद ठाकुर की पत्नी गुड़िया देवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ठीक होने के बाद उसने बोचहां थाना में ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई है। शादी के बाद भी उसे बच्चा नहीं हुआ। इस कारण बुधवार को ससुराल के लोगों ने सब्जी में कीटनाशक दवा मिलाकर खिला दिया। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...