मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- बोचहां। थाना क्षेत्र की करणपुर दक्षिणी पंचायत के सरवानी चक में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से लूटपाट की। कर्मी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ हिरासत में ले लिया। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि फाइनेंसकर्मी और कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। फाइनेंसकर्मी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...