मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- बोचहां। भगवानपुर टोला धरना वार्ड नौ में सोमवार देर शाम पति ने पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। जख्मी हालत में उषा देवी थाने पर पहुंची। वहां से पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह शहर दवा लाने गई थी। देर से आने पर पति सहेस सहनी भड़क गए और सिर फोड़ दिया। बताया कि करीब तीन साल पहले बेटी गौरी कुमारी पर हमला कर दिया था, जिसमें उसकी नाक कट गई थी। उस मामले में तीन महीने जेल में रहने के बाद बेल पर बाहर आए हुए हैं। इधर, बोचहां थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...