मुजफ्फरपुर, मई 12 -- बोचहां। रामदास मझौली गाछी टोला वार्ड 3 में वकील सहनी के यहां भोज खाने गये दो भाइयों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। स्थानीय लोगों की मदद से कॉलोनी टोला निवासी सकींद्र सहनी के पुत्र जयकरण सहनी व जयनंदन सहनी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। दोनों का मोबाइल भी छीन लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि आठ से दस की संख्या में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। रामदास मझौली निवासी अमर सहनी ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.