मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता बोचहां प्रखंड की करणपुर दक्षिणी पंचायत में बुधवार की सुबह कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। परिजनों ने घायल बुधनी देवी (50), अवध सहनी (35), नंदनी कुमारी (18), जूली कुमारी (25), अनिल कुमार (26) और माधुरी कुमारी (16) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बुधनी देवी के पति सीता सहनी ने बताया कि उसका पोता कृष्णा कुमार और प्रियांशी कुमारी दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को बचाने गई बुधनी देवी को कुत्ते ने नोच लिया। उसके चेहरे पर गहरा जख्म है। बीते छह माह में कुत्तों ने शरफुद्दीनपुर, मैदापुरपुर गांव में एक दर्जन बच्चे को काटा है। लोगों का आरोप है शहर या दूसरे जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.