मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- बोचहां। न्यू मार्केट बोचहां से शनिवार की शाम बाइक की चोरी कर ली गई। मामले को लेकर गरहां थाना क्षेत्र के सनाठी डीह निवासी चौकीदार के पुत्र हीरा कुमार ने बोचहां थाने में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम करीब 5 बजे न्यू मार्केट बोचहां में सब्जी खरीदने गया था। मार्केट में एक दुकान के पास बाइक खड़ी कर दी थी। सब्जी लेकर वापस लौटा, तो बाइक गायब थी। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि बाइक का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...