मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर। बोचहां के पंचायत सचिव रामनरेश सहनी से बीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। उनपर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही का आरोप है। उन्होंने आवंटित पंचायत सर्फुद्दीनपुर, मैदापुर, विशुनपुर जगदीश पंचायत कार्यालय के सूचनापट्ट पर मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित व दोहर प्रविष्टि वाले मतदातों की सूची प्रदर्शित कर फोटो उपलब्ध नहीं कराया। इससे पहले दस जुलाई को मतदाता पुनरीक्षण व डॉ. आंबेडकर समग्र समग्र सेवा अभियान से संबंधित कार्य में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। वहीं, 18 अगस्त को अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने स्पष्टीकरण के साथ वेतन कटौती का निर्देश दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.