मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- बोचहां। बोचहां और कटरा में शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एसकेएमसीएच स्थित पावर सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस कारण बोचहां और कटरा इलाके में 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...