मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। महिला उत्पीड़न मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बोचहां थाना के एसआई प्रमोद पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम दलबल और बैंड-बाजे के साथ तमौलिया गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपित कमलेश कुमार के घर पर अदालत के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पाया और मुनादी करवाई। थाना अध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि लंबे समय से कमलेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद आरोपी कोर्ट या थाने में उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी सरेंडर नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...