मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगवानपुर डढ़ियां गांव में मंगलवार की रात भोज खाने के दौरान दो गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मामले को लेकर दोनों गुटों ने गरहां एवं बोचहां थाना में आवेदन दिया है। गरहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के राहुल कुमार और सुभाष कुमार को थाना पर रखकर पूछताछ कर रही है। भगवानपुर डढ़ियां निवासी सुभाष कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 से 35 लोग उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर मारपीट और लूटपाट की। वहीं, पटियासा निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भगवानपुर डढ़ियां गांव में भोज खाने गया था। उसी दौरान सुभाष कुमार अपने साथियों के साथ आए और पूर्व के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बयान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.