मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। शर्फुद्दीनपुर गोपालपुर गोपाल स्थित टाइल्स दुकान में शुक्रवार की शाम 20 हजार लूट मामले में शनिवार को दुकानदार असद गालिब के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानेदार श्रीकांत चौरसिया दल बल के साथ दुकान पर पहुंचकर छानबीन की। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश बदमाश दिखे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। थानेदार ने बताया कि टावर डंप कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। असद गालिब ने पुलिस को बताया कि शर्फुद्दीनपुर ओवरब्रिज के उनकी दुकान है। शुक्रवार शाम हथियार से लैस चार नकाबपोश बदमाश आ धमके। स्टाफ मो. अजहर और रामसूरत बैठा के साथ मारपीट की। विरोध करने पर हथियार भिड़ाकर करीब 20 हजार रुपये लूट लिया। बचा...