उरई, फरवरी 13 -- उरई। होली का त्योहार करीब आते ही ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी होने लगी है। मुंबई से होकर आने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। जनरल से लेकर स्लीपर भरे हैं। लोग लटक कर यात्रा करने को मजबूर हैं। उरई से होकर गुजरी ट्रेनों में यह नजारा देखने को मिला। आरपीएफ के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने और जान खतरे में डालकर सफर किया। होली आते ही घर आने जाने वालों की भीड़ शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि जगह पर काम करने वाले हर रोज बड़ी संख्या में लौट रहे है। आरक्षण तक नहीं मिल पा रहे है। इससे स्लीपर की स्थिति जनरल जैसी होने लगी है। शुक्रवार को उरई से होकर गुजरी 11079 गोरखपुर एक्सप्रेस में देखने को मिला। जनरल में तो भूसे की तरह लोग ठसे थे। स्लीपर बोगी में भी लोग पायदान पर बैठ कर यात्रा करते देखे गए। स्टेशन पर बोगी में चढ़न...