आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के सिविल लाइंस के पते पर संचालित बोगस (अस्तित्वहीन) फर्म के जरिए 197.77 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में पोल खुली। जांच के दौरान फर्म अस्तित्व में नहीं मिली। नगर कोतवाली की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। उपायुक्त विशेष अनुसंधान शाखा राज्य कर कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक देशदीपक श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार नवंबर 2025 को जीएसटी पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। फर्म स्वामी का नाम आयुष कुमार राय दर्ज था। पता बलिया जनपद के सिकंदरपुर बताया गया। उसने बालाजी इंटरप्राइजेज के नाम से बर्तन की खरीद-बिक्री के लिए पंजीकरण कराया था। व्यापार स्थल का पता बिल्डिंग नंबर 286 ए गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर सिविल लाइंस दर्ज है। उसने रजिस्ट्रेशन के लिए बिजली ...