बरेली, जनवरी 14 -- मिनी बाईपास स्थित गांधीपुरम कॉलोनी के सर्वश्री हिम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर हिमांशु कुमार ने बोगस फर्मों के जरिए जीएसटी चोरी की। वाणिज्य कर विभाग की छानबीन में पता चला कि हिम ट्रेडर्स ने 16.26 करोड़ के आईटीसी का लाभ फर्जी तरीके से अन्य फर्मों को दिलाकर जीएसटी की चोरी की। फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सिंह ने बताया कि हिम ट्रेडर्स ने 22 नवंबर 2019 को जीएसटी विभाग में पंजीकरण कराया, जिसे जांच के बाद 14 जनवरी 2021 को कैंसल कर दिया गया। छानबीन में पता चला कि कंपनी ने जाली जीएसटी रिकॉर्ड तैयार कर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति और बिना कर भुगतान के कई फर्मों को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास किया। छानबीन में फर्म का जो पता दिया गया था, वह मौके...