बरेली, जनवरी 6 -- फरीदपुर। बोगस फर्मों के जरिये हवाला कारोबार करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने मजदूर का बैंक खाता खुलवाकर तीन साल में 12 फर्मों के जरिये 23.65 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। शाहजहांपुर निवासी गैंग के सरगना की पुलिस तलाश कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि भुता के गांव केसरपुर निवासी शब्बू जरी कारीगर है और मजदूरी करके गुजारा करता है। करीब तीन साल पहले वर्ष 2022 में उसे गुमराह कर गांव के ही शाहिद ने दो बैंक खाते खुलवाए, इनमें एचडीएफसी बैंक में खुलवाए गए चालू खाते में वर्ष 2022-25 के बीच 23.65 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। यह सारा लेनदेन बारादरी के मोहल्ला कांकरटोला निवासी अमित गुप्ता ने मेंथा कारोबार के नाम पर किया था। जीएसटी विभाग से नोट...