शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- शाहजहांपुर। बोगस जीएसटी फर्म बनाकर 10.77 करोड़ की कर चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 90 फर्जी और बोगस जीएसटी फर्मों से संबंधित कूटरचित दस्तावेज, थार कार और मोबाइल जब्त किया गया। 28 मई 2025 को राज्य कर विभाग की ओर से थाना रोजा में इस मामले मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में एसआईटी और गैंगस्टर सेल मामले की जांच कर रही थी। एसओजी, गैंगस्टर सेल, सर्विलांस सेल और थाना रोजा की संयुक्त टीम ने हथौड़ा से आरोपियों को दबोचा। आरोपी युवक गाजियाबाद और अमेठी के हैं रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही। इनकी निशानदेही पर और लोगों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने अन्य अन्य जगहों पर दबिश दे रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.