अररिया, फरवरी 12 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड छह के मगदलित टोले के लोगों की आंखे आवास योजना की आस में आंखे पथरा गयी लेकिन आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इस टोले में लगभग लोगों के घर फूस के हैं। जब यह टोला ग्राम पंचायत के अधीन था तब उस ग्राम पंचायत में हजारों लोगों को आवास योजना का लाभ मिला था, सिवाय इस टोले के लोगों को छोडकर। अब नगर पंचायत बने चार साल से अधिक समय हो गया है लेकिन अबतक केवल तीन लोगों को ही आवास योजना का लाभ मिल सका है। जबकि सैकड़ो लोगों के घर फुस के है। इस गांव के बोकिया देवी और जयमाला देवी ने बताया किअब इस जनम में आवास योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। हमलोग फूस के घरों में रहने को मजबूर है। कोई देखने वाला नहीं है। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि जब नगर पंचायत नहीं बना था तब हमलोगों की सूची प्रधानमंत्र...