बेगुसराय, फरवरी 1 -- बीहट, निज संवाददाता। स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बैनर तले बोकारो में आयोजित बोकारो हाफ मैराथन में बीहट के प्रीतिश कुमार राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 18वां स्थान प्राप्त किया है। बीहट इब्राहिमपुर टोला वार्ड 30 निवासी ललन कुमार सिंह के पुत्र तीन सदस्यीय बिहार टीम में शामिल होकर उक्त मैराथन में भाग लेकर अपने शानदार प्रदर्शन से बिहार का नाम रौशन किा है। प्रीतिश के लिए यह उपलब्धि उसके खेल जीवन में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। उसके पिता ललन कुमार सिंह तथा साथी साकेत कुमार ने बताया कि इसके पूर्व भी प्रीतिश बिहार का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर चुके हैं तथा लगातार अपने परिश्रम व समर्पण के बलबूते सूबे का नाम रौशन कर रहे हैं। खेलप्रेमियों तथा जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए कहा कि आने वाले स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.