बोकारो, जुलाई 12 -- पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे के निधन से कोयला व इस्पात क्षेत्र के मजदूरों ने अपना एक क़द्दावर नेता खो दिया। वे जीवन पर्यन्त मज़दूरों की लड़ाई लड़ते रहे। धनबाद के सफल सांसद के रूप में हमेशा ददई दुबे याद किए जाएंगे। बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष कमल दुबे ने कहा बतौर सांसद, मंत्री, विधायक उन्होंने बेबाक़ होकर जनता के लिए काम किया। वह सदैव लोगों के बीच रहे, जब भी किसी ने कुछ भी कहा, वो उस काम को तत्परता से करते थे। संयुक्त महामंत्री दीना नाथ पांडेय ने कहा आज एक अच्छे, चरित्रवान और जुझारू नेता को राज्य ने खो दिया। सार्वजनिक जीवन में काम करने वालों के लिए उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। बोकारो, धनबाद, पलामू, गढ़वा सहित पूरे झारखण्ड के लोग उन्हें कभी भुला नहीं पाएंगे। झारखण्ड वासी समझ रहे है कि पूरे हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.