बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक सोमवार को यूनियन कार्यालय में रघुनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन यूनियन के महामंत्री दीना नाथ पांडेय व सरफराज अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में सुचारु रूप से संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न विभागों के श्रमिक प्रतिनिधि,पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में श्रमिकों की लंबित मांगों, कार्यस्थल की सुरक्षा, वेतन-भत्तों में सुधार, कल्याणकारी योजनाओं, मेडिकल सुविधाओं, प्रोमोशन नीति व प्रबंधन के साथ चल रहे विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। रघुनाथ महतो ने श्रमिक एकता की मजबूती पर विशेष बल दिया व यूनियन की ओर से सभी श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई। महामंत्री दीना नाथ पांडेय ने बैठक का संचालन करते हुए सभी प्रतिभागियों के सुझावों को सुना व आगामी रणनीति व प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.