बोकारो, फरवरी 3 -- ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित चार लेबर कोड के खिलाफ में मजदूरों के बीच सघन अभियान को गति देते हुए सीसीएस विभाग के डिस्पेचर के समक्ष सभा की गई। एटक के सचिव सत्येन्द्र कुमार ने कहा 21 नवंबर 2025 से ही देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ बोकारो स्टील प्लांट में भी केंद्र सरकार द्वारा (श्रम) कोड्स की अधिसूचना के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पिछले 9 जूलाई को पूरे देश के 25 करोड़ से ज्यादा मजदूर लेबर कोड के खिलाफ हड़ताल कर अपनी मंसूबा जाहिर कर चुके हैं। चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 12 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का निर्णय लिया है। ट्रेड यूनियनों के साथ कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि न्यूनतम श्रम लागत के साथ कानूनी कवरेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.