बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो जिला जुडो एसोसिएशन की ओर से अस्मिता खेलो इंडिया में बोकारो सिटी वूमेंस जूडो लीग का आयोजन शनिवार को एमजीएम हाई स्कूल के हाल में रविवार को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला जुडो एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस बोकारो सिटी वूमेंस जूडो लीग प्रतियोगिता में जिले के लगभग 150 महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इस जुडो लीग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढाडा होंगी। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि में श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य , डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 की प्राचार्य अनुराधा सिंह व एमजीएम हायर सेकेण्ड्री स्कूल के प्राचार्य फादर रेजी वर्गीस शामिल रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.