बोकारो, मार्च 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बीते चार दिनों से चल रहे हड़ताल से सदर अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। वार्ड में भर्ती मरीज व्यवस्था से तंग आकर खुद डिस्चार्ज कराकर जाने को विवश हैं। जेनरल वार्ड के अधिकांश बेड खाली पड़े हैं। चिकित्सकीय अव्यवस्था के कारण चार दिनों में 13 मरीजों को रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल की व्यवस्था ऐसी हो गयी है कि गंदगी व बदबू से चिकित्सक भी परेशान हैं। चिकित्सकों का कहना है कि चार दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई है। संक्रमण का शिकार कोई हो सकता है। चिकित्सक खुद पर्ची काट रहे हैं और मरीजों का इलाज कर रहे हैं। गुरूवार को ओपीडी में कम मरीज नजर आएं। शाम सवा चार बजे उपाधीक्षक के चैंबर में ताला लटका नजर आया। जानकारी के मुताबिक साफ-सफाई करने के लिए बाहर से दो-तीन सफाईकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.