बोकारो, मार्च 26 -- मंगलवार को सेक्टर 3 स्थित हॉल में रानी सती दादी भक्तो के लिए मोटी सेठानी फिल्म का विशेष शो आयोजित हुआ। जिसे देखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सो से करीब 250 श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। जिनमें अधिकांश संख्या महिलाओं की रही। दादी भक्तों के लिए दादी की जीवनी पर आधारित फिल्म को श्रद्धालुओं ने आस्था में लीन होकर देखा। इससे पहले मारवाड़ी समाज के कार्यकर्ताओं ने आए हुए भक्तों का सम्मान करते हॉल में खास व्यवस्था की थी। मनिष ने बताया कि बड़े पर्दे पर दादी जी को देखना अनुपम नजारा है। आज के युवाओं को अपने संस्कार व पौराणिक महत्वों को समझाने का यह बेहतर माध्यम है। इससे पहले हॉल के बाहर उत्सव सा महौल रहा। रानी सती दादी जी की पूजा क रने के बाद चुनरी ओढ़ाकर हॉल परिसर में प्रवेश कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.