बोकारो, जनवरी 26 -- झारखंड के बोकारो में हाथी के कुचलने से पलामू पंचायत के छोटकीकुड़ी गांव की सूरजी देवी (55) की मौत हो गई। वहीं सूरजी देवी का पति मंझलु मांझी चोटिल हो गया। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी जंगल की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हाथी ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। अस्पताल जे जाते समय सूरजी देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं इसी गांव में एक अन्य महिला को भी हाथी ने सूंड़ से पकड़कर पटक दिया, हालांकि महिला को ज्यादा चोट नहीं लगी। इधर, पलामू पंचायत के ही दर्जी मुहल्ला में हाथी ने मो आबूतालीब की पत्नी कमरजहां खातून (40 ) को दौड़ाकर कुचल दिया। महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। कुएं में स्नान कर ने के दौरान हाथी ने कमरजहां खातून पर हमला कर दिया। इस दौरान हाथी ने कई ग्रामीणों की चहारदीवारी व दरवाजा तोड़ा। साथ ही फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.