बोकारो, फरवरी 6 -- झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। बोकारो के गोमिया स्थित महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीपुन्नू के करमाली टोला में जंगली हाथियों ने बुधवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में 65 वर्षीय गांगू करमाली, उनकी पत्नी 62 वर्षीया कमली देवी और बड़ी भाभी 65 वर्षीया भगिया देवी शामिल हैं। हाथियों ने इसी टोले में रितु करमाली की पत्नी करमी देवी और पिंटू करमाली की पत्नी अनुजा देवी भी घायल हो गई। हाथियों के झुंड ने गांव में घुस कर पहले एक घर को तोड़कर अनाज खाने की कोशिश की। शीट के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सामने बुजुर्ग दंपती सो रहे थे। ऐसे में कमली देवी को सूंड से पकड़ लिया और अपनी चपेट में ले लिया। जब उनके पति गांगू करमाली ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, तब उसे भी चपेट में ले ल...