बोकारो, मई 21 -- मंगलवार को जिले में दोपहर बाद जमकर मुसलाधार बारिश हुई। करीब 45 मिनट की हुई बारिश ने शहर के कई स्थानों पर जल जमाव कर दिया। शाम करीब तीन बजे आसमान में बादल छा गए। 4 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरु हुई। वहीं आसमान में बिजली चमकने के कारण लोग सुरक्षित स्थान पर छुपे रहे। तेज बारिश के कारण लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। वहीं बारिश के समय तेज हवाओं के बहाव की वजह से यातायात बाधित हो गया। जब तक बारिश हुई तब तक सड़क पर चल रहे वाहन जहां पर थे, वहीं किनारे खड़े हो लिए। वहीं तेज बारिश ने लोगो को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। सुबह जहां लोग उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तर-बतर थे, वहीं शाम 4 बजे हुई बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। तेज बारिश होने से उमस से राहत तो मिली लेकिन शहर के सिटी सेंटर सेक्टर 4, बसंती मोड़, दुंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.